हरदा जिला अस्पताल लोकार्पण पत्थर से नपाध्यक्ष का नाम गायब: भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे घोर अपमान बताकर कार्रवाई की मांग की – Harda News

हरदा जिला अस्पताल लोकार्पण पत्थर से नपाध्यक्ष का नाम गायब:  भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे घोर अपमान बताकर कार्रवाई की मांग की – Harda News




हरदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को 232 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 33.63 करोड़ रुपए की लागत से बनी 200 बिस्तरों वाली जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग भी शामिल थी। हालांकि, इस नई बिल्डिंग के लोकार्पण पत्थर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया और उपाध्यक्ष अंशुल गोयल का नाम अंकित नहीं किया गया। जबकि, कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष रेवा धर्मेंद्र पटेल और उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम पत्थर पर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने जताई आपत्ति
इस मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने गुरुवार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को एक पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष शहर की प्रथम नागरिक हैं और अस्पताल नगर पालिका सीमा के अंतर्गत आता है। वर्मा ने इसे नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का “घोर अपमान” बताया। उन्होंने कलेक्टर से लोकार्पण पत्थर पर नामों में संशोधन कर नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम सम्मानजनक स्थान पर अंकित करने की मांग की। साथ ही, इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है।



Source link