विक्रम संवत नववर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को मऊगंज के शहीद केदारनाथ कॉलेज में ‘विक्रमोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन मुख्य आकर्षण रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान मुख्य अतिथि और देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने विक्रम संवत को भारतीय इतिहास और कालगणना की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया। विधायक ने सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनसमूह से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कलाकारों का हुआ सम्मान मंच पर प्रस्तुति देने वाले नाट्य दल के कलाकारों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्र, कलेक्टर संजय कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी सहित नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। देखें तस्वीरें…
Source link