लोग दिल खोलकर खरीद रहे ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र ₹9.99 लाख

लोग दिल खोलकर खरीद रहे ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र ₹9.99 लाख


MG Motor India घरेलू बाजार में लगातार बेहतर काम कर रही है. कंपनी ने पिछले महीने भी अच्छी सेल की. फरवरी 2026 की बात करें, तो एमजी ने इस महीने कुल 4957 यूनिट बेचे हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 4002 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23.86 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पिछले महीने विंडसर ईवी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, हेक्टर और कॉमेट ईवी की मांग भी बढ़ी है. दूसरी ओर, ZS EV और Astor की सेल घटी है. इसके अलावा, MG Gloster को ग्राहक ही नहीं मिला. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

MG Windsor EV

लिस्ट में पहले नंबर पर विंडसर ईवी है. पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक कार को 2599 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 2431 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 6.91 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹14 लाख से ₹18.50 लाख तक है.

BaaS विकल्प में ₹9.99 लाख + बैटरी रेंटल ₹3.9/km से शुरू होती है. ये आकर्षक क्रॉसओवर डिजाइन, प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर, बड़ा ग्लासरूफ, 15.6-इंच टचस्क्रीन, इन्फिनिटी 9-स्पीकर सिस्टम, 135° रिक्लाइनिंग रियर सीट्स और लेवल-2 ADAS फीचर्स से लैस है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स हैं. बैटरी 38 kWh (332 km रेंज) या 52.9 kWh (449 km रेंज) है, मोटर 134 bhp/200 Nm वाली है. फास्ट चार्जिंग 60 kW DC पर 50 मिनट में 0-80% तक जाती है.

MG Hector

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर हेक्टर है. फरवरी 2026 में इस SUV को कुल 1204 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 515 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 133 प्रतिशत की भारी-भरकम उछाल को दर्शाता है.

MG Comet EV

कॉमेट ईवी की मांग भी बढ़ी है. पिछले महीने इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को 699 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 291 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 140 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

MG ZS EV

जेडएस ईवी की सेल घटी है. पिछले महीने इसे कुल 344 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 399 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13.78 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

MG Astor

पांचवे और अंतिम स्थान पर एस्टर है, क्योंकि ग्लॉस्टर को कोई कस्टमर ही नहीं मिला. पिछले महीने एस्टर की कुल 111 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 264 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.



Source link