मैहर में नवरात्रि के दौरान रोपवे पर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अमदरा के बीएमओ एवं मेला प्रभारी डॉ. पीयूष पांडेय ने रोपवे क्षेत्र का निरीक्षण करते समय यह सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य टीम के साथ महिला का आपातकालीन उपचार शुरू किया। महिला की पहचान बिहार निवासी सुशीला पति रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) लो हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर रेफर किया गया। वहां उसका इलाज जारी है। डॉ. पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार देना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान बीसीएम अरबाज खान, सीएचओ संतोष यादव, सीएचओ लता मोरी, एमपीडब्ल्यू दीपक कुमार सोनी और वार्ड बॉय कृष्ण मुरारी पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
Source link