Last Updated:
इस साल ब्लेसिंग मुजराबानी ने इस्लामाबाद युनाइटेड को अलविदा कहकर कोलकाता नाइराइडर्स से जुड़ना पसंद किया. ये घटनाएं पीएसएल के लिए एक तरह से झटका मानी जा रही हैं. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक स्पेंसर जॉनसन और बॉर्टमैन भी आईपीएल टीमों की नजर में हैं.
ipl में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट से परेशान पाकिस्तान, psl छोड़कर खिलाड़ी भारत आनोे को तैयार
नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग के बीच तुलना कोई नई बात नहीं है लेकिन हर साल ये बहस और भी दिलचस्प हो जाती है. पैसे, ग्लैमर, ब्रॉडकास्ट वैल्यू, आयोजन और सबसे बढ़कर खिलाड़ियों की गुणवत्ता हर पहलू में आईपीएल का दबदबा साफ नजर आता है. जहां एक ओर आईपीएल दुनिया भर के टॉप क्रिकेटर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है, वहीं पीएसएल को अक्सर सीमित विदेशी खिलाड़ियों से ही काम चलाना पड़ता है. ऐसे में अब एक नया ट्रेंड सामने आ रहा है, जो इस अंतर को और भी उजागर कर रहा है पीएसएल से खिलाड़ियों का आईपीएल की ओर रुख करना.
पिछले साल कार्बन बॉश नेपेशेवर जाल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस का दामन थाम लिया था वहीं इस साल ब्लेसिंग मुजराबानी ने इस्लामाबाद युनाइटेड को अलविदा कहकर कोलकाता नाइराइडर्स से जुड़ना पसंद किया. ये घटनाएं पीएसएल के लिए एक तरह से झटका मानी जा रही हैं. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक स्पेंसर जॉनसन और बॉर्टमैन भी आईपीएल टीमों की नजर में हैं. दरअसल, आईपीएल में इस बार तेज गेंदबाजों की चोटों ने टीमों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे विकल्प के तौर पर पीएसएल में खेल रहे गेंदबाजों पर निगाहें टिक गई हैं.
IPL कर सकेगा PSL पर चोट!
इस सीजन कई बड़े नाम फिटनेस को लेकर सवालों में हैं। नॉथन एलिस (CSK) और सैम करन (RR) पहले ही बाहर हो चुके हैं. वहीं हर्षित राणा (KKR), जोश हेजलवुड (RCB),पैट कमिंस (SRH), नुवॉन तुसारा और मतिशा पथिराना की उपलब्धता भी पूरी तरह साफ नहीं है. अगर आईपीएल टीमों को रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ती है, तो पीएसएल में मौजूद कई तेज गेंदबाज उनके रडार पर आ सकते हैं. इस्लामाबाद युनाइटेडके पास रिचर्ड ग्लीसन और शमॉर जोसेफ जैसे विकल्प हैं,जो पहले आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा Quetta Gladiators के अल्जारी जोसेफ मुल्तान के अनुभवी पीटर सिडल और कराची या अन्य फ्रेंचाइजियों में मौजूद तेज गेंदबाज भी विकल्प बन सकते हैं.
PCB के लिए बढ़ सकती है चिंता
अगर आने वाले दिनों में और खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर आईपीएल का रुख करते हैं, तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है. फिलहाल यह सिर्फ कयास हैं, लेकिन जिस तरह आईपीएल में चोटों की समस्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में यह ट्रेंड और तेज हो सकता है.