आलू-टमाटर की सब्जी में मिली छिपकली, 5 लोग बीमार: सतना के खारी गांव का मामला; विषाक्त भोजन से हालत बिगड़ी, तीन का इलाज जारी – Satna News

आलू-टमाटर की सब्जी में मिली छिपकली, 5 लोग बीमार:  सतना के खारी गांव का मामला; विषाक्त भोजन से हालत बिगड़ी, तीन का इलाज जारी – Satna News




सतना जिले के रामपुर बघेलान ब्लॉक के खारी गांव में विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए। आलू-टमाटर की सब्जी में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद यह घटना हुई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे खारी निवासी कमलेश रजक की बेटी संध्या रजक (21) ने परिवार के लिए खाना बनाया था। कमलेश (50), उनकी पत्नी सुमित्रा (48), बेटा अमित (18) और नातिन अंकिता (3) ने खाना खाया। संध्या भी उनके साथ खाना खाने बैठी थी। खाना खाने के कुछ देर बाद सभी सदस्यों को चक्कर आने लगे। परिवार की बहू ज्योत्सना ने जब यह स्थिति देखी, तो उसने सभी की थालियाँ जाँचीं। जाँच के दौरान संध्या की थाली में रखी आलू-टमाटर की सब्जी में एक मरी हुई छिपकली मिली। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया ज्योत्सना ने तुरंत पति राकेश और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में सभी बीमार सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर बघेलान ले जाया गया, जहाँ वे बेहोशी की हालत में थे। प्राथमिक उपचार के बाद, पांचों बीमार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में कमलेश रजक और उनके बेटे अमित की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अंकिता, सुमित्रा और संध्या का इलाज अभी भी जारी है।



Source link