Last Updated:
Aarya Desai played unbeaten inning of 193 runs: गुजरात के 22 साल के आर्य देसाई ने सूरत क्रिकेट लीग 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आर्य देसाई ने इस लीग में टी20 फॉर्मेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
आर्या ए देसाई ने टी20 में खेली 193 रनों की पारी
नई दिल्ली: सूरत क्रिकेट लीग में 22 साल के आर्य देसाई ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया. आर्य ने लूथरा पेगासस की ओर से खेलते हुए नाबाद 193 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 81 गेंदों का सामना किया, जिसमें 21 चौके और 14 छक्के शामिल रहे. इस तरह कैलाश स्पोर्ट्स के खिलाफ मुकाबले में आर्य देसाई सिर्फ 7 रन से टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने से चूक गए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें