महू-नसीराबाद हाईवे पर ट्रैक्टर खाई में पलटा: ड्राइवर की मौके पर मौत, गिट्टी की चूरी भरकर घसुंडी की ओर जा रहा था – Neemuch News

महू-नसीराबाद हाईवे पर ट्रैक्टर खाई में पलटा:  ड्राइवर की मौके पर मौत, गिट्टी की चूरी भरकर घसुंडी की ओर जा रहा था – Neemuch News




नीमच के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को महू-नसीराबाद हाईवे पर घसुंडी रोड स्थित प्रताप होटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुआखेड़ा निवासी 40 वर्षीय मुकेश (पिता वर्दी चंद गायरी) के रूप में हुई है। मुकेश ट्रैक्टर-ट्रॉली में गिट्टी की बारीक चूरी भरकर सकराना से घसुंडी की ओर जा रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत तेज थी। जैसे ही वह घसुंडी रोड की तरफ मुड़ा, मुकेश का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई जान हादसा इतना भीषण था कि मुकेश ट्रैक्टर के नीचे ही दब गया और उसकी वहीं दम टूट गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा करवाकर मुकेश के शव को बाहर निकाला। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शुक्रवार शाम को कागजी कार्रवाई के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।



Source link