रंग-बिरंगी फव्वारों ने संवार दी संस्कारधानी, शहर बना सेल्फी हॉटस्पॉट, दिखा फुहारों का जादू

रंग-बिरंगी फव्वारों ने संवार दी संस्कारधानी, शहर बना सेल्फी हॉटस्पॉट, दिखा फुहारों का जादू

Last Updated:

Water Show: संस्कारधानी की सड़कों पर इन दिनों एक अलग ही रौनक दिखाई दे रही है. शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर हाल ही में लगाए गए अत्याधुनिक रंग-बिरंगे फाउंटेन आकर्षण का केंद्र बन गए हैं. नगर निगम के इस नवाचार से न केवल जबलपुर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं, बल्कि आने वाली भीषण गर्मी में राहगीरों को सुकून और ठंडक का अहसास कराने की तैयारी भी कर ली है.

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की पहल पर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों जैसे छोटी लाइन, तीन पत्ती और सिविल लाइन चौराहों का पूरी तरह कायाकल्प कर दिया गया है. यहां लगाए गए आधुनिक फाउंटेन शाम ढलते ही दूधिया और सतरंगी रोशनी से नहा उठते हैं. इन फुहारों की वजह से शहर के ये तिराहे-चौराहे अब किसी पिकनिक स्पॉट या टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि, नगर निगम के वर्कशॉप में और भी फाउंटेन तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें शहर के अलग-अलग तिराहे और चौराहों में लगाया जाएगा.

गर्मी से मिलेगी राहत, सुधरेगी वायु गुणवत्ता
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि इन फाउंटेन को लगाने का उद्देश्य सिर्फ सौंदर्यीकरण नहीं है. ये फाउंटेन हवा में मौजूद धूल के कणों को नीचे बैठाकर वायु गुणवत्ता में सुधार करेंगे. इसके साथ ही, जैसे-जैसे पारा चढ़ेगा, इन फुहारों से निकलने वाली ठंडी ओस राहगीरों को चिलचिलाती गर्मी से राहत पहुंचाएगी. राहगीरों का कहना है कि इन चौराहों से गुजरते वक्त अब एक ताजगी भरा अनुभव होता है.

शहर के तिराहे और चौराहे अब बने नए ‘सेल्फी पॉइंट’
शहर के युवा और परिवारों के बीच ये फाउंटेन ‘हॉटस्पॉट’ बन गए हैं. सड़कों के किनारे खड़े होकर लोग इन रंगीन फुहारों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. नगर निगम का कमिश्नर का कहना हैं नगर निगम का विजन जबलपुर को एक ऐसी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है, जहां आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ नागरिकों के मानसिक सुकून और पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखा जाए. बहरहाल, विकास और सौंदर्य के इस संगम ने वाकई जबलपुर की तस्वीर बदल दी है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link