बुरहानपुर जिले के नेपानगर में शुक्रवार को सिंधी समाज ने झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) मनाई। इस अवसर पर समाजजनों ने सुबह सिंधी धर्मशाला से बाइक रैली निकाली और शाम को श्री झूलेलाल जी की आरती कर बहराना साहब की शोभायात्रा निकाली। दिनभर चले इन कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए और रात में गेट-टू-गेदर व भोजन प्रसादी के साथ आयोजन का समापन हुआ। जयंती समारोह की शुरुआत शुक्रवार सुबह 8 बजे सिंधी धर्मशाला से हुई, जहां से एक बाइक रैली निकाली गई। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुबह 9 बजे वापस धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। शाम 5 बजे आरती, फिर निकली शोभायात्रा शाम 5 बजे श्री झूलेलाल जी की आरती की गई। आरती के उपरांत समाजजनों को चने और शरबत का वितरण किया गया। इसके बाद बहराना साहब की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा धर्मशाला से शुरू होकर मातापुर बाजार से गुजरी और शाम 7:30 बजे पांधार नदी पर संपन्न हुई। जगह-जगह हुआ स्वागत, रात में हुआ सहभोज शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में सिंधी समाजजन शामिल हुए और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शोभायात्रा के समापन के बाद, शाम 7:30 बजे से रात 8:30 बजे तक धर्मशाला में एक गेट-टू-गेदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद रात 8:30 बजे से समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। देखिए तस्वीरें…
Source link