टेस्ट में एक भी शतक ठोके बिना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला महान क्रिकेटर

टेस्ट में एक भी शतक ठोके बिना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला महान क्रिकेटर


होमखेलक्रिकेट

टेस्ट में एक भी शतक ठोके बिना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला महान क्रिकेटर

Last Updated:

most runs without a hundred in test: टेस्ट मैच में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए अपने आप में एक खास उपलब्धि होती है, लेकिन दुनिया जो कभी इस फॉर्मेट में तीन अंकों के आकड़े को नहीं छू सके. इन्हीं में से एक महान क्रिकेटर शेन वॉर्न हैं, जो सिर्फ एक रन से टेस्ट शतक पूरा करने से चूक गए थे. बावजूद इसके उनके नाम बैटिंग में बिना शतक के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.

Zoom

शेन वॉर्न बिना शतक के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे महान खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने हजारों रन बनाए लेकिन एक आंकड़े ने हमेशा उनका पीछा किया, वो है टेस्ट शतक का सूखा. आज हम आपको एक ऐसे महान क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने पूरे टेस्ट करियर में एक भी शतक नहीं लगाया, लेकिन फिर भी उसके नाम सबसे ज्यादा रनों का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. दरअसल, ये खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बॉलर शेन वॉर्न हैं. अब आप कहेंगे कि वो तो गेंदबाज थे, भला कैसे शतक लगाते. तो आपको बता दें कि एक ऐसा मौका आया था, जब वह शतक लगाने की दहलीज पर खड़े थे, लेकिन एक रन से चूक गए.

बिना शतक सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शेन वॉर्न को दुनिया के महानतम लेग-स्पिनर के रूप में जाना जाता है, लेकिन वे निचले क्रम के एक बेहद उपयोगी और आक्रामक बल्लेबाज भी थे. उनकी बैटिंग स्किल्स का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शेन वॉर्न के नाम टेस्ट क्रिकेट में बिना कोई शतक लगाए सबसे ज्यादा रन (3154 रन) बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है. 145 टेस्ट मैचों के अपने करियर में इस दिग्गज ने 12 अर्धशतक जड़े, लेकिन कभी भी 100 के जादुई आंकड़े को नहीं छू सके. दुनिया का कोई दूसरा क्रिकेटर इस मामले में 3000 रन तक भी पहुंचने में कामयाब नहीं हुआ है.

शेन वॉर्न बिना शतक के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

बदकिस्मती से 99 रन पर हुए आउट
शेन वॉर्न शतक के सबसे करीब साल 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट में पहुंचे थे. वॉर्न ने शानदार बैटिंग दिखाते हुए खुद को 99 रन के स्कोर पर ला खड़ा किया था. अपने पहले टेस्ट शतक से वह सिर्फ एक ही रन दूर थे, लेकिन डेनियल विटोरी की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और डीप मिड-विकेट पर मार्क रिचर्डसन के हाथों लपके गए. बाद में रिप्ले में देखा गया कि वह गेंद ‘नो-बॉल’ थी, लेकिन उस समय तकनीक अच्छी न होने का खामियाजा वॉर्न को उठाना पड़ा, क्योंकि वह रिव्यू नहीं ले सकते थे. दिलचस्प यह है कि वॉर्न उस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. आठवें नंबर पर आकर वॉर्न यह पारी खेलकर मैच ड्रॉ कराने में बड़ी भूमिका निभाई.

टेस्ट में बिना शतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 3154 रन (बेस्ट स्कोर – 99)
निरोशन डिकवेला (श्रीलंका) – 2757 रन (बेस्ट स्कोर – 96)
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 2478 रन (बेस्ट स्कोर – 99)
टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 2245 रन (बेस्ट स्कोर – 77*)
चेतन चौहान (भारत) – 2084 रन (बेस्ट स्कोर – 97)

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link