अशोकनगर जिले के शाढोरा, पिपरई, मुंगावली, चंदेरी और ईसागढ़ सहित विभिन्न कस्बों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के पठार स्थित ईदगाह और चंदेरी की करीब डेढ़ दर्जन (18) मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। जामा मस्जिद में नमाज के बाद कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर के पठार स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही बच्चे, बुजुर्ग और युवा ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। पूरे एक महीने तक रोजे रखने वाले रोजेदारों में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। चंदेरी की डेढ़ दर्जन मस्जिदों में अलग-अलग समय हुई नमाज चंदेरी में करीब डेढ़ दर्जन मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। मुख्य रूप से चंदेरी ईदगाह पर सुबह 8 बजे सबसे पहले नमाज हुई। इसके बाद मस्जिद बाकर खानी, दरगाह हजरत मखदूम शाह विलायत, कूं कू बाहर और शहर अंदर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज अदा की गई। शहर काजी ने जामा मस्जिद में कराई नमाज, मांगी अमन की दुआ जामा मस्जिद में शाही पेश इमाम शहर काजी हाफिज अब्दुल रशीद साहब ने ईद की नमाज अदा करवाई। सैकड़ों नमाजियों ने हाफिज साहब के साथ मिलकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ की। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई नमाज मुकम्मल होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। कांग्रेस के नेताओं ने भी जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।
Source link