व्रत में फलाहार, बगैर व्रत सब्जी, झटपट बनेगी कच्चे केले की ये रेसिपी, 3 दिन नहीं होगी खराब

व्रत में फलाहार, बगैर व्रत सब्जी, झटपट बनेगी कच्चे केले की ये रेसिपी, 3 दिन नहीं होगी खराब


Last Updated:

Banana Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में केले की उपज बहुत ज्यादा है. यही वजह है कि यहां के लोग केले की तरह-तरह की रेसिपी ट्राई करते हैं. ऐसी ही एक रेसिपी बुरहानपुर की गृहणी ने बताई, जिसे व्रत में और बगैर व्रत में भी खा सकते हैं. जानें क्या है ये रेसिपी…

Navratri Vrat Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक केले की खेती होती है. इस केले की तमाम तरह के व्यंजन भी बुरहानपुर में बनाए जाते हैं. ऐसा ही व्यंजन व्रत में फलाहार के रूप में खाया जाता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी बताया जाता है. जी हां, यहां बात केले की सब्जी की हो रही है. इसको बनाने की विधि बहुत आसान है. लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट और गृहणी फूलाबाई ने केले की सब्जी की पूरी विधि बताई. आप भी जानें…

फूलाबाई ने कि यदि आप भी नवरात्रि के व्रत में घर पर कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो कच्चे केले की सब्जी बना सकते हैं, जो झट पट बनकर तैयार भी हो जाएगी. यह बड़ी स्वादिष्ट लगती है. आमतौर पर आप इसको चावल से खा सकते हैं. व्रत में भी यह सब्जी खाने में आती है. फूलाबाई ने बताया कि इस सब्जी को 1 घंटे में तैयार किया जा सकता है. इसकी खासियत है कि यह तीन-चार दिन तक खराब नहीं होती है. इसको बनाने के लिए कच्चे केले, तेल, जीरा और सेंधा नमक की आवश्यकता होती है.

इस तरह से करें सब्जी तैयार 
कच्चे केले की सब्जी घर पर तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले बाजार से एक दर्जन कच्चे केले लें आएं. फिर उसे छील लीजिए. उसके बाद एक-एक केले के बारीक-बारीक पीस बना लीजिए. गैस पर कढ़ाई रखिए. कम आंच पर 100 ग्राम तेल डालिए. 10 ग्राम जीरे को तड़का लगा लीजिए. उसमें यह कच्चे केले डालकर ऊपर से कढ़ाई को ढक दीजिए. 15 से 20 मिनट तक उसको पकने दीजिए. उसके बाद आप स्वाद अनुसार ऊपर से सेंधा नमक डाल दीजिए. इससे आपकी यह व्रत में खाने वाली केले की सब्जी तैयार हो जाएगी. बड़ी स्वादिष्ट लगती है.

व्रत में नहीं खाना तो ये करें
अगर आप केले की सब्जी को व्रत में नहीं खाना चाहते तो तड़का लगाते वक्त इसमें थोड़ा सा सब्जी मसाला डाल सकते हैं. रसा बढ़ाने के लिए हल्का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. पकने के बाद आप इसे चावल के साथ चाव से खा सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link