Last Updated:
Jabalpur Gas Cylinder Crisis: अब नागरिक रसोई गैस की कालाबाजारी या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं. जागरूक नागरिक एलपीजी नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 88780 38092 पर या कंट्रोल रूम के नंबर 95843 19092 पर कॉल कर सकते हैं.
Jabalpur News: जबलपुर जिला प्रशासन ने रसोई गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए एक नई पहल की है. यह पहल रसोई गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सीधे सर्जिकल स्ट्राइक करेगी. दरअसल, वर्तमान में गैस की किल्लत की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने अब जनता को इस निगरानी तंत्र का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया है. मतलब जो भी व्यक्ति गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग या अवैध भंडारण से जुड़ी सटीक सूचना देगा, उसे प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा.
इतना मिलेगा इनाम
पुरस्कार के रूप में सूचना देने वाले व्यक्ति को जब्त किए गए और राजसात किए गए सिलेंडरों की कुल अनुमानित लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी, ताकि सुरक्षा के लिहाज से कोई असुविधा न हो.
शिकायतकर्ता ऐसे दें सूचना
कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं एलपीजी नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहके ने बताया जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध भंडारण रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. अब नागरिक रसोई गैस की कालाबाजारी या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं. सूचना साझा करने के लिए प्रशासन ने आधिकारिक मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं. जागरूक नागरिक एलपीजी नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 88780 38092 पर या कंट्रोल रूम के नंबर 95843 19092 पर कॉल कर सकते हैं.
पात्र उपभोक्ता को समय पर गैस दिलाना उद्देश्य
इसके अलावा इन नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेजकर भी अवैध गतिविधियों की जानकारी दी जा सकती है. प्रशासन का मानना है कि जनता के सहयोग से न केवल कालाबाजारी रुकेगी, बल्कि पात्र उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी. बहरहाल अब देखना होगा, जिला प्रशासन की नई पहल का कितना असर दिखाई देता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें