Last Updated:
Rohit Sharma dance at Mumbai Indians Mix Event: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के मिक्स इवेंट में टीम के सभी खिलाड़ियों ने रंग जमा दिया. इस दौरान टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. रोहित ने पहले स्पीच दिया और उसके बाद डांस फ्लोर पर महफिल लूट ली.
मुंबई इंडियंस के इवेंट में रोहित शर्मा ने जमकर किया डांस
नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपनी कमर कस चुकी है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम छठी बार टाइटल जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी, लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस ने पूरी टीम के लिए एक मिक्स इवेंट रखा. इस इवेंट में टीम के सभी खिलाड़ियों ने रंग जमा दिया, लेकिन महफिल लूटने का काम पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने किया. इवेंट में खिलाड़ियों के साथ उनकी फैमिली भी पहुंची थी.
मिक्स इवेंट में जैसे ही रैपर डिवाइन का ‘एक खोका, दो खोका चार खोका’ सॉन्ग बजा रोहित फौरन अपने मूड में आ गए. इस दौरान उन्होंने बेटी समायरा को तिलक वर्मा को थमा दिया. तिलक वर्मा समायरा की बेबी सिटर बनें और रोहित बेफ्रिका अंदाज में झूम कर नाचे. ऐसे में अब हिटमैन का डांस मूव अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मुंबई इंडियंस की पहली टक्कर केकेआर से
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की पहली टक्कर कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में है. ऐसे में मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि वह सीजन में जीत के साथ अपनी शुरुआत करें.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें