- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Brothers And Sisters Buried In Mattresses While Playing, Died Of Suffocation; Family Searching For Two And A Half Hours
भोपाल20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अंशिका और हर्षित मारण।
- दोनों बच्चों के शव परिजनों को शाम 6:30 बजे मिले
- ग्राम बरखेड़ी कलां में टेंट हाउस कारोबारी हैं पिता
रातीबड़ के ग्राम बरखेड़ीकलां में शुक्रवार की शाम पांच साल के चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर की दूसरी मंजिल पर रखे गद्दों में दब गए। दम घुंटने से दोनों की मौत हो गई। शाम करीब चार बजे लापता हुए दोनों बच्चों के शव परिजनों को शाम 6:30 बजे मिले। पुलिस के मुताबिक ग्राम बरखेड़ी कला निवासी विनीत मारण और दीपक मारण सगे भाई हैं। विनीत टेंट हाउस और दीपक प्राॅपर्टी डीलर का काम करते हैं। उन्होंने टेंट का सामान गद्दे, रजाई आदि सभी घर पर ही रखा हुआ था।
शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे विनीत का पांच वर्षीय बेटा हर्षित और दीपक की पांच वर्षीय बेटी अंशिका घर की छत पर खेल रहे थे। इसी छत पर लगे गद्दे के ढेर पर दोनों बच्चे चढ़ गए। तभी अचानक गद्दे का ढेर फिसलने से दोनों गद्दों के नीचे दब गए।
परिवार वालों ने ढाई घंटे बच्चों को खोजा, लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में दूसरी मंजिल की छत पर जाकर देखा, जहां दोनों बच्चे गद्दों के नीचे दबे हुए थे। उन्हें तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दम घुटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। हर्षित का जन्मदिन 15 दिन पहले ही निकला था, जबकि अंशिका का जन्मदिन हर्षित के जन्मदिन से तीन महीने पहले निकला था। अंशिका ज्यादातर समय अपने दादा के पास ही रहती थी और उनके मोबाइल में ही गेम खेला करती थी।