भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस सूची में अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन बनाया गया है। इनमें भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चचेरे भाई सुरजीत सिंह चौहान उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। खास बात ये है कि बीजेपी में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के दावे के उलट ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक भी महिला को पदाधिकारी नहीं बनाया गया। आठ उपाध्यक्ष बनाए दो महामंत्री बनाए, एक पद होल्ड रखा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने दो प्रदेश महामंत्री घोषित किए हैं, एक पद होल्ड रखा है। रविन्द्र लोधी और नरेन्द्र राठौर को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। 8 बने प्रदेश मंत्री कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभार: मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभार: आई.टी. एवं अन्य प्रभार: सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए भी प्रभारी बनाए बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। शासकीय योजना प्रचार-प्रसार प्रभारी हेमन्त महाला और आशीष सोनी को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं निलेश कौशल को प्रशिक्षण प्रभारी और जयकिशोर चौधरी को सह प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है।
Source link