अमरकंटक यूनिवर्सिटी से 11 छात्र निष्कासित, कैंपस एंट्री पर रोक: प्रशासन ने एफआईआर के लिए लिखा पत्र, दो दिन पहले स्टाफ को क्वार्टर में बंद किया था – Anuppur News

अमरकंटक यूनिवर्सिटी से 11 छात्र निष्कासित, कैंपस एंट्री पर रोक:  प्रशासन ने एफआईआर के लिए लिखा पत्र, दो दिन पहले स्टाफ को क्वार्टर में बंद किया था – Anuppur News




अनूपपुर के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) अमरकंटक में आवासीय क्षेत्र की तालाबंदी और घेराव करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। शुक्रवार, 20 मार्च की शाम छात्र अनुशासन समिति ने 11 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। इन छात्रों के परिसर में प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अमरकंटक थाने को पत्र लिखकर इन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि 19 मार्च की रात छात्रों के एक समूह ने ट्रांजिट क्वार्टर के निवासियों को अंदर बंद कर दिया था, जिससे परिसर की शांति भंग हुई और वहां रहने वाले शिक्षक और परिवार काफी डर गए। पुलिस कर रही है जांच अमरकंटक थाना प्रभारी एलबी तिवारी के अनुसार, विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार का पत्र प्राप्त हो गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और इसके लिए प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने भी पुष्टि की है कि अनुशासनहीनता के चलते यह कड़ी कार्रवाई की गई है। निष्कासित छात्रों की सूची अनुशासन समिति की बैठक के बाद जिन 11 छात्रों को बाहर निकाला गया है, उनके नाम और विभाग इस प्रकार हैं- कुमार मंगलम (इतिहास) जय गनेश दीक्षित (इतिहास) अनिकेत सिंह (अर्थशास्त्र) शिवेन्द्र कुमार तिवारी (योग) आर्यन कुमार गर्ग (जनजातीय अध्ययन) सुरेश यादव (शिक्षा) राहुल कुमार पाल (शिक्षा) दया शंकर मिश्रा (शिक्षा) रितिक कुमार (इतिहास) अभय यादव (राजनीति विज्ञान) बृजेश यादव (शिक्षा) अपील का अवसर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार, निष्कासित किए गए छात्र 15 कार्य दिवस के भीतर सक्षम प्राधिकारी के सामने अपना पक्ष या अभ्यावेदन रख सकते हैं।



Source link