भीगने को तैयार एमपी के ये जिले, 3 दिन तक कूल-कूल रहेगा मौसम, आंधी-बारिश का डबल अटैक!

भीगने को तैयार एमपी के ये जिले, 3 दिन तक कूल-कूल रहेगा मौसम, आंधी-बारिश का डबल अटैक!


MP Weather Update: मध्यप्रदेश का मौसम इन दिनों पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है. जहां कुछ दिन पहले तक लोग तेज गर्मी से परेशान थे, वहीं अब आंधी, बादल और हल्की बारिश ने राहत दे दी है.

दरअसल, प्रदेश के ऊपर एक साथ दो बड़े सिस्टम एक्टिव हो गए हैं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस. इन दोनों के असर से मौसम में बड़ा बदलाव आया है, जो अगले 3 दिनों तक जारी रहने वाला है.

कई जिलों में शुरू हुआ असर
इस बदलते मौसम का असर अब जमीन पर भी साफ दिखने लगा है. बालाघाट में तो बुधवार रात करीब 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई. वहीं भोपाल, जबलपुर में दिनभर बादल छाए रहे और ग्वालियर-चंबल के भिंड, दतिया जैसे इलाकों में भी घने बादलों ने डेरा डाल लिया. जबलपुर में शाम के वक्त ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया.

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
अगर आप बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ये जरूर जान लीजिए
19 मार्च: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, धार, खंडवा, खरगोन और छिंदवाड़ा समेत मालवा-निमाड़ के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश का असर रहेगा.

20 मार्च: सिस्टम और ज्यादा फैल जाएगा. भोपाल, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, छतरपुर, नर्मदापुरम, विदिशा और राजगढ़ में बादल, बूंदाबांदी और गरज-चमक देखने को मिलेगी.

21 मार्च: ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका आखिरी असर रहेगा.

तापमान में आई गिरावट
इस मौसम बदलाव की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान गिर गया है. खासतौर पर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में गर्मी से राहत मिली है. पिछले 24 घंटे में बालाघाट और डिंडोरी में बारिश दर्ज की गई.
सबसे ज्यादा तापमान: खरगोन में 38.6°C
सबसे कम तापमान: कटनी (करौंदी) में 11.7°C

बड़े शहरों का तापमान
अधिकतम तापमान:
भोपाल – 35.4°C
इंदौर – 34.5°C
जबलपुर – 35.6°C
ग्वालियर – 35.7°C
उज्जैन – 35.6°C

न्यूनतम तापमान:
भोपाल – 16.6°C
इंदौर – 15.2°C
जबलपुर – 20.0°C
ग्वालियर – 19.3°C
उज्जैन – 15.0°C

गर्मी से राहत, लेकिन सतर्क रहें
कुल मिलाकर, अगले 3 दिन मध्यप्रदेश के लोगों के लिए राहत भरे रहने वाले हैं. लेकिन आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतना भी जरूरी है.



Source link