Last Updated:
Zeeshan Ansari gives send off Ishan Kishan: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्रैक्टिस मैच में धूम मचा दी. टीम के कप्तान ईशान किशन ने 24 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. ईशान को जीशान अंसारी ने आउट किया. आउट करने के बाद जीशान ने जिस तरह से ईशान को सैंडऑफ दिया उसका वीडियो वायरल हो रहा है.
ईशान किशन को जीशान अंसारी ने दिया सैंडऑफ
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के 26 साल के स्पिनर जीशान अंसारी ने प्रैक्टिस मैच में ईशान किशन को आउट करने के बाद गुस्से में सैंडऑफ दिया. जीशान किशन अंसारी का सैंडऑफ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना प्रैक्टिस मैच की दूसरी पारी के आठवें ओवर में हुई. उत्तर प्रदेश के 26 साल के लेग स्पिनर अंसारी अपनी गेंदबाजी शुरू कर रहे थे तब किशन 52 (20) रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे.
ईशान किशन ने अंसारी की पहली चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाए. पांचवीं गेंद पर अंसारी ने किशन को बहुत फुल गेंद पर चकमा दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज गेंद के नीचे नहीं आ सके और गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर कैच करवा बैठे. अंसारी ने उत्साहित होकर किशन को पवेलियन लौटने का इशारा किया और किशन ने इसे हंसकर टाल दिया. ईशान किशन ने प्रैक्टिस मैच में 24 गेंद में 72 रन कूटे.
🚨 BIG FIGHT IN SRH PRACTICE MATCH !🤯
SRH captain Ishan Kishan scored 20 runs in one over against leg-spinner Zeeshan, but on the last ball of the over, Zeeshan dismissed him. After taking the wicket, Zeeshan pointed his finger at Ishan Kishan, which led to an argument between… pic.twitter.com/W9eLDOVyVB
ईशान किशन में हंसकर किया जीशान पर रिएक्ट
हालांकि, ये साफ नहीं है कि जीशान ने भी मजाक में ईशान किशन को सैंडऑफ दिया फिर पिटाई के बाद वह सच में गुस्सा थे, लेकिन सनराइजर्स उम्मीद करेगा कि यह सिर्फ टीम की प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन था और दोनों से कोई भी इसे गंभीर नहीं था. इस सीजन में अंसारी सनराइजर्स के लिए अहम गेंदबाज हैं. जीशान अंसारी चाहेंगे कि वह लेग स्पिनर के तौर पर खुद को साबित करें. क्योंकि पिछले साल सनराइजर्स के लेग स्पिनर ने दस मैचों में सिर्फ छह विकेट लिए थे.
बता दें कि किशन फिलहाल टीम के कप्तान हैं क्योंकि मुख्य कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण अप्रैल के मध्य तक लौटने की उम्मीद नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि यह घटना कुछ घंटे बाद हुई जब झारखंड के असिस्टेंट कोच सनी गुप्ता ने किशन को लाफिंग बॉय से कहीं ज्यादा बताया और उनकी कप्तानी के गंभीर और व्यवस्थित तरीके की तारीफ की. उन्होंने कहा कि किशन ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रखने पर जोर देते हैं, लेकिन साथ ही साफ नियम और जिम्मेदारी भी रखते हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें