‘मैंने किसी भी पाकिस्तानी कमेंटेटर को पैसे नहीं दिए’, गावस्कर ने आखिर ऐसा क्यों कहा

‘मैंने किसी भी पाकिस्तानी कमेंटेटर को पैसे नहीं दिए’, गावस्कर ने आखिर ऐसा क्यों कहा


होमखेलक्रिकेट

‘मैंने किसी भी पाकिस्तानी कमेंटेटर को पैसे नहीं दिए’, किस पर भड़के गावस्कर

Last Updated:

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, “मैं आईसीसी और एसीसी की कमेंट्री पैनल में रहा हूं. आईसीसी और एसीसी से जो पैसा मिलता है, वह सभी भाग लेने वाले देशों को जाता है. मेरी जानकारी में किसी भारतीय संस्था से नहीं. मैं समझ नहीं पाता कि आप कैसे कह सकते हैं कि मैं योगदानकर्ता हूं.

Zoom

‘मैंने किसी भी पाकिस्तानी कमेंटेटर को पैसे नहीं दिए’, गावस्कर का माधा क्यों हआ गरम

नई दिल्ली. इंग्लैंड में खेली जाने वाली लीग द हंड्रेड में पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम की मालकिन काव्या मारन के खरीदने पर काफी बवाल मचा. इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का एक बयान हर जगह छाया था. अब उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार किया है. गावस्कर ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को द हंड्रेड 2026 की नीलामी में साइन करने पर सनराइजर्स लीड्स की आलोचना कर दोहरे मानदंड और पाखंड दिखाया है.

अपने बयान में गावस्कर ने उस फ्रेंचाइजी की आलोचना की थी और कहा था कि वे ‘भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौतों’ को अप्रत्यक्ष रूप से फंड कर रहे हैं. गावस्कर का मानना है कि नीलामी में मिलने वाली रकम पाकिस्तानी सरकार को टैक्स के रूप में जाती है. इससे भारत विरोधी आतंकवादियों को फंड मिलता है. इस पर सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि गावस्कर आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के टूर्नामेंट में काम क्यों करते हैं, जबकि वहां से भी अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और सरकार को फंड मिलता है.

मुझे कॉल करो …पाक खिलाड़ी को खरीदने के बाद काव्या मारन को ललित मोदी का ऑफर!

गावस्कर ने मिड-डे से कहा, “हां, मैं आईसीसी और एसीसी की कमेंट्री पैनल में रहा हूं. आईसीसी और एसीसी से जो राजस्व मिलता है, वह सभी भाग लेने वाले देशों को जाता है. मेरी जानकारी में किसी भारतीय संस्था से नहीं. मैं समझ नहीं पाता कि आप कैसे कह सकते हैं कि मैं योगदानकर्ता हूं. मैं किसी भी कमेंटेटर को चाहे भारतीय हो या किसी दूसरे देश का उसको कोई भुगतान नहीं करता.”

कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि गावस्कर ने पहले यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया, जब भारतीय मालिकों से जुड़ी टीमें अन्य लीगों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भुगतान कर रही थीं. इमाद वसीम अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं. वह और जमान खान सीएटल ऑर्कास के लिए भी खेले हैं, जिसे जीएमआर ग्रुप का समर्थन है. वहीं, मोहम्मद आमिर और उस्मान तारिक त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं.

गावस्कर ने कहा, “मैं सीपीएल, आईएलटी20 या एसए20 नहीं देखता, इसलिए मुझे नहीं पता कौन किसके लिए खेल रहा है. अगर भारतीय मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भुगतान कर रहे हैं, तो उम्मीद है वे ऐसा करना बंद कर देंगे. मुझे अन्य खेलों के बारे में जानकारी नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं. मैं बस यही प्रार्थना करता हूं कि भारतीय लोग पाकिस्तानियों को भुगतान करना बंद कर दें. अगर आपने ध्यान दिया हो, तो इसका उल्टा दशकों से कभी नहीं हुआ है, अगर हुआ भी हो.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link