राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की टीम ने इंदौर मॉडल समझा: वरिष्ठ अधिकारियों ने प्लांटों को भी देखा; निगम कमिश्नर ने दिया प्रेजेंटेशन – Indore News

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की टीम ने इंदौर मॉडल समझा:  वरिष्ठ अधिकारियों ने प्लांटों को भी देखा; निगम कमिश्नर ने दिया प्रेजेंटेशन – Indore News




देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का स्वच्छता मॉडल देखने के लिए राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली से 13 से ज्यादा लोगों का दल इंदौर आया। सिटी बस ऑफिस में नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल व निगम अधिकारियों की मौजूदगी में इंदौर नगर निगम द्वारा किए गए इनोवेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली और पूरे स्वच्छता मॉडल का प्रेजेंटेशन दिया। निगम कमिश्नर ने इंदौर की स्वच्छता यात्रा, जीरो वेस्ट सिटी का प्रयास, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सीएनडी वेस्ट प्रोसेसिंग, बायो सीएनजी उत्पादन और जन भागीदारी से किए गए नवाचारों की पूरी जानकारी दी। नई दिल्ली से आए अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन देखने के बाद आईसीसीसी, राजशाही जीटीएस ट्रेचिंग ग्राउंड में बायो सीएनजी, सी एंड डी वेस्ट प्लांट सहित अन्य प्लाटों का दौरा किया। प्रेजेंटेशन में अधिकारियों ने समझी बारीकी दल ने कहा कि इंदौर ने वाकई में स्वच्छता के क्षेत्र में एक मजबूत मिसाल काम की है। इंदौर का मॉडल बहुत ही प्रभावशाली है। निगम कमिश्नर ने बताया कि किस तरह से इंदौर स्वच्छता के साथ ही लोक परिवहन वाहनों के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि किस तरह से पूर्व में इंदौर में जगह-जगह कचरा पेटियां हुआ करती थी, जिस कचरा पेटी के आसपास कचरे के ढरे लगे होते थे, इसके बाद इंदौर ने स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर को कचरा पेटी से मुक्त करते हुए शहर के चिह्नित वार्ड में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ियां चलाई, जिनकी जीपीएस सिस्टम के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है, सभी कचरा संग्रहण गाड़ियां अपने निर्धारित रूट व समय पर अपने कार्य क्षेत्र में काम कर रहे है। थैला बैंक से लेकर नाला दंगल तक की जानकारी शहर को ओडीएफ मुक्त बनाने की जानकारी देते हुए निगम कमिश्नर ने बताया कि पहले गीला-सुखा कचरा संग्रहित किया जाता है, अब हर दिन 6 बिन की तर्ज पर 6 प्रकार का कचरा संग्रिहत किया जा रहा है। थैला बैंक, बर्तन बैंक, डिस्पोजल फ्री क्षेत्र, जीरो वेस्ट इवेंट, जीरो वेस्ट शादी, नाला सफाई अभियान, नाला क्रिकेट, नाला मेडिकल चेकअप, नाला फुटबॉल, नाला दंगल व अन्य एक्टिविटी के बारे में भी बताया। साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ियों से संग्रहित कचरे को गारबेज कचरा ट्रांसर्फर स्टेशन तक किस प्रकार से पहुंचाया जा रहा है, इस सेग्रिगेट कचरे को किस प्रकार से ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर डिसेंटलाईज्ड मटेरियल रिकवरी प्लांट व ड्राय वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट में प्रोसेस किया जा रहा है। साथ ही ट्रेचिंग ग्राउण्ड में बायागैस प्लांट के संबंध में भी डिटेल में बताया कि यह एशिया को बड़ा बायोगैस सीएनजी प्लांट है, जहां पर गीले कचरे से बायोगैस का बनाकर उसे लोक परिवहन में उपयोग किया जा रहा है।



Source link