सिर्फ 45 दिन में मालामाल होने का देसी फॉर्मूला! ककड़ी की खेती से एक एकड़ में कमाएं एक लाख

सिर्फ 45 दिन में मालामाल होने का देसी फॉर्मूला! ककड़ी की खेती से एक एकड़ में कमाएं एक लाख


ककड़ी की खेती के टिप्स: गर्मी शुरू होते ही किसान ऐसी फसल की तलाश में रहते हैं, जो जल्दी तैयार हो जाए और बाजार में अच्छे दाम भी दिलाए. ऐसे में लंबी ककड़ी (तर ककड़ी) की खेती किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. निमाड़ इलाके में तो किसान इसे बड़े स्तर पर उगा रहे हैं और अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं.

45 दिन में शुरू हो जाती है कमाई
ककड़ी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता. बुवाई के 40–45 दिन बाद ही तुड़ाई शुरू, पूरी फसल 60-70 दिन में तैयार, यानी किसान को जल्दी पैसा मिलना शुरू हो जाता है, जो दूसरी फसलों में मुश्किल होता है.

गर्मियों में रहती है जबरदस्त डिमांड
गर्मी के मौसम में ककड़ी की मांग काफी बढ़ जाती है. लोग इसे सलाद और ठंडक देने वाली सब्जी के रूप में खूब इस्तेमाल करते हैं. शहर हो या गांव, हर जगह इसकी बिक्री होती है, जिससे किसानों को मंडियों में अच्छा भाव मिलता है.

कितना होगा मुनाफा?
एग्रीकल्चर एक्सपर्ट नरेंद्र पटेल के मुताबिक, अगर किसान सही तरीके से खेती करें तो, 1 एकड़ में 80 हजार से 1.2 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं. अगर आधुनिक तकनीक अपनाई जाए, तो यह कमाई और भी बढ़ सकती है.

बुवाई का सही समय और तैयारी
मार्च का महीना ककड़ी की खेती के लिए सबसे सही माना जाता है.
खेत की तैयारी ऐसे करें:
1-2 बार गहरी जुताई करें
मिट्टी को नरम और भुरभुरी बनाएं
5 फीट दूरी पर नालियां बनाएं ताकि पानी निकास सही रहे

अच्छी पैदावार के लिए जरूरी टिप्स
हाइब्रिड किस्में चुनें (जैसे क्रिस्पी, वीएनआर कृषक), समय पर सिंचाई करें, मल्चिंग और कीट नियंत्रण पर ध्यान दें, कम मेहनत में ज्यादा उत्पादन ही इस फसल की सबसे बड़ी ताकत है.

क्यों बन रही है किसानों की पहली पसंद?
ककड़ी की खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा है. यही वजह है कि छोटे और मध्यम किसान भी इसे तेजी से अपना रहे हैं. अगर सही तरीके से खेती की जाए, तो यह फसल किसानों की आमदनी बढ़ाने का शानदार जरिया बन सकती है.



Source link