शिवपुरी के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर तकनीक से सर्जरी की गई। स्वास्थ्य शिविर के दौरान पाइल्स के कई मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया, जिससे उन्हें राहत मिली। ये ऑपरेशन रोटरी मेडिकल मिशन और माधव मेडिकल मिशन के संयुक्त शिविर में किए गए। जोधपुर से आए लेप्रोस्कोपिक और लेजर सर्जन डॉ. राम गोयल ने अपनी मशीनों के साथ सर्जरी की। अब शहर में ही मिलेगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस ने बताया कि पहले ऐसी सर्जरी के लिए मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा शिवपुरी में ही मिल रही है। लेजर सर्जरी में छोटा चीरा लगता है, खून कम निकलता है और मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा अग्रवाल और डॉ. नीति अग्रवाल के साथ नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर प्रियंका भी मौजूद रहीं। शिविर में कोलारस के आसाराम, जमुनिया की गीताबाई, छत्री शिवपुरी के मुन्नालाल और सिंगरई के राजकुमार सहित कई मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। बच्ची के हीमैंजियोमा की भी सफल सर्जरी
इसी शिविर में राधिका नाम की बच्ची के माथे पर मौजूद हीमैंजियोमा का प्लास्टिक सर्जरी से सफल इलाज किया गया। सर्जरी के बाद बच्ची को राहत मिली और भविष्य में उसके चेहरे पर निशान नहीं रहेगा। यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र में बड़ा आयोजन बन गया है। अब तक इसमें ढाई लाख से ज्यादा लोग लाभ ले चुके हैं।
Source link