‘तुम मर क्यों नहीं जाते.’…कोरोना होने पर वरुण के साथ जो हुआ रोंगटे खड़े करने वाला

‘तुम मर क्यों नहीं जाते.’…कोरोना होने पर वरुण के साथ जो हुआ रोंगटे खड़े करने वाला


होमखेलक्रिकेट

‘तुम मर क्यों नहीं जाते.’…कोरोना होने के बाद का दर्द वरुण पहली बार किया शेयर

Last Updated:

भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने साल 2021 का एक दर्दनाक किस्सा साझा किया है. कोरोना काल के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग को बीच में ही रोकना पड़ा था. कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती को पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर गालियां पड़ी थी.

Zoom

‘तुम मर क्यों नहीं जाते.’…कोरोना होने पर वरुण के साथ जो हुआ रोंगटे खड़े करने वाला

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की. पाकिस्तान के खिलाफ एक मात्र 2021 विश्व कप की हार फैंस आज भी याद करते हैं. इसी साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ा एक दिल दुखाने वाला किस्सा टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने साझा किया है. टूर्नामेंट में के दौरान इस खिलाड़ी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. तब सोशल मीडिया पर उनको लोगों ने गाली गलौज के साथ मौत की धमकी तक दे डाली थी.

भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता हीरो वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर के मुश्किल पलों के अनुभव को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 2021 आईपीएल सीजन के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर किस हद तक गाली-गलौज मिली थीं. पांच साल पहले मई की शुरुआत में बीसीसीआई को टीम बबल्स में कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण आईपीएल 2021 को बीच में ही रोकना पड़ा था. उस समय तक 29 मैच पूरे हो चुके थे.

30वां मैच जो अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होना था. दो केकेआर खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद टाल दिया गया था. इनमें वरुण चक्रवर्ती भी शामिल थे. संदीप वॉरियर दूसरे खिलाड़ी थे जिनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. उस समय की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण कंधे की चोट के लिए स्कैन कराने के लिए बायो-सिक्योर बबल से ग्रीन चैनल के जरिए बाहर गए थे.

साहिबा बाली के यूट्यूब शो ‘जर्नी टू जर्सी’ में बात करते हुए वरुण ने बताया कि टूर्नामेंट रुकने के बाद उन्हें कितनी तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, “सबसे बुरा तब था जब 2021 में आईपीएल रुक गया. यह बीच में ही रुक गया क्योंकि मुझे कोविड हो गया था. मैं पहला व्यक्ति था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. तो पूरा आईपीएल रुक गया. लोग मुझे गाली दे रहे थे. उस समय आईपीएल ही लोगों का टाइम पास था. वे इतने गुस्से में थे कि आईपीएल रुक गया. लोग कह रहे थे, ‘तुम मर क्यों नहीं जाते.’ हालात इतने खराब थे.”

वरुण और वॉरियर ही नहीं कई और लोग भी प्रभावित हुए थे. संक्रमण तेजी से टीमों में फैल गया था. चेन्नई सुपर किंग्स कैंप के तीन सदस्य जिनमें गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और सीईओ कासी विश्वनाथन शामिल थे भी पॉजिटिव आए थे. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन में रखा गया था. हालात बिगड़ने पर बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था. बाद में बाकी मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link