प्याज पर ‘जलेबी’ का हमला, ऐसे करें बचाव वरना बढ़ेगी किसानों की टेंशन

प्याज पर ‘जलेबी’ का हमला, ऐसे करें बचाव वरना बढ़ेगी किसानों की टेंशन


होमताजा खबरकृषि

प्याज पर ‘जलेबी’ का हमला, ऐसे करें बचाव वरना बढ़ेगी किसानों की टेंशन

Last Updated:

Agriculture News: सीधी के कृषि सलाहकार अनुपम चतुर्वेदी ने लोकल 18 से कहा कि बेमौसम बारिश और बढ़ी हुई आर्द्रता इस रोग के फैलने का मुख्य कारण है. अगर अगले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहता है, तो जलेबी रोग (ट्विस्टर डिजीज/थ्रिप्स) और तेजी से फैल सकता है.

सीधी. मध्य प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बीते दिनों रीवा, सतना और सीधी समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. खासकर प्याज की फसल पर इसका असर देखने को मिल रहा है. बारिश के बाद बढ़ी नमी और उमस के चलते जलेबी रोग (ट्विस्टर डिजीज/थ्रिप्स) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. खेतों में प्याज की पत्तियों पर पहले सफेद धब्बे बन रहे हैं, जो बाद में पीले हो जाते हैं. इससे पौधों की बढ़वार रुक रही है और उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है.

सीधी के कृषि सलाहकार अनुपम चतुर्वेदी ने लोकल 18 को बताया कि बेमौसम बारिश और बढ़ी हुई आर्द्रता इस रोग के फैलने की मुख्य वजह है. यदि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहता है, तो जलेबी रोग और तेजी से फैल सकता है. उन्होंने कहा कि समय रहते सही कदम उठाना बेहद जरूरी है, वरना किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

जलेबी जैसी घुमावदार आकृति
अनुपम चतुर्वेदी के अनुसार, जलेबी रोग एक प्रकार का फंगल संक्रमण है, जो खासकर नमी और गर्मी वाले मौसम में तेजी से फैलता है. इस रोग में प्याज की पत्तियों और बल्ब पर जलेबी जैसी घुमावदार आकृतियां बनने लगती हैं, जिससे पौधे की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर दवाओं का छिड़काव करें. टेबुकोनाजोल, ट्राईफ्लॉक्सीस्ट्रोबिन या एजोक्सीस्ट्रोबिन युक्त फफूंदनाशकों का उपयोग प्रभावी माना गया है. इसके साथ ही फिप्रोनिल या इमिडाक्लोप्रिड जैसे कीटनाशकों को मिलाकर छिड़काव करने से कीट नियंत्रण में भी मदद मिलती है. सही मात्रा और सही समय पर स्प्रे करने से फसल को काफी हद तक बचाया जा सकता है.

किसान पहले से परेशान
लगातार बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान पहले ही परेशान हैं. ऐसे में जलेबी रोग का प्रकोप उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रहा है. यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link