रामनवमी पर मंदिर के पास मीट दुकान: महाराजपुर में शिव मंदिर के पास खुली दुकान पर भड़के लोग; पुलिस ने बंद कराई – Chhatarpur (MP) News

रामनवमी पर मंदिर के पास मीट दुकान:  महाराजपुर में शिव मंदिर के पास खुली दुकान पर भड़के लोग; पुलिस ने बंद कराई – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के महाराजपुर में रामनवमी और नवदुर्गा पर्व के दौरान थाने के सामने व शिव मंदिर के पास मीट-मुर्गा की दुकान खुली रहने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि धार्मिक पर्व के चलते महज 9 दिन दुकान बंद रखने के अनुरोध के बावजूद संचालक द्वारा लगातार मांस की बिक्री की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर दुकान बंद करवा दी, जिसके बाद फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। वहीं, मामले में प्रभारी कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन की तरफ से मीट दुकानें बंद कराने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। महाराजपुर में थाने के सामने और शिव मंदिर के पास स्थित मीट-मुर्गा की दुकान पर मांस बिक्री किये जाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी। लोगों ने दुकान संचालक के पास पहुंचकर अनुरोध किया था कि धार्मिक पर्व के दौरान मंदिर और आसपास मुर्गा-मांस की बिक्री न की जाये। लोगों ने संचालक से महज 9 दिनों (नवदुर्गा पर्व) तक दुकान बंद रखने के लिए कहा था। लेकिन इसके बावजूद दुकान संचालक द्वारा लगातार दुकान खोली जा रही थी और मांस विक्रय का काम जारी रखा गया। दुकान के अंदर पहुंचकर जताया विरोध, कुछ देर रहा तनाव अनुरोध न मानने से नाराज स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए दुकान के अंदर पहुंचकर संचालक को समझाइश दी। लोगों का कहना था कि इस तरह की बिक्री से क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। विरोध के दौरान कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बन गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में रही। मामले की जानकारी मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा दुकान का विरोध किया जा रहा था, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार को समझाइश दी गई और दुकान बंद करवा दी गई। फिलहाल दुकान बंद है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। टीआई बोले- एसडीएम और तहसीलदार से ली जा सकती है जानकारी मामले को लेकर महाराजपुर थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि, “जब वीडियो सामने आया और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दुकानें बंद हो चुकी थीं।” उन्होंने कहा कि, “इस मामले से जुड़े नियम प्रशासनिक स्तर पर तय होते हैं, इसलिए इसकी विस्तृत जानकारी एसडीएम और तहसीलदार से ली जा सकती है।” प्रभारी कलेक्टर ने कहा- बंद करने का कोई आदेश नहीं छतरपुर के प्रभारी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एडीएम नमः शिवाय अरजरिया का कहना है कि, “ऐसा कोई प्रशासन का आदेश नहीं है कि दुकानें बंद की जायें अब स्थानीय स्तर पर निकाय का कोई आदेश हो तो इसकी जानकारी नहीं।” स्थानीय प्रशासन का कहना है कि धार्मिक त्योहारों के दौरान आपसी सहमति शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।



Source link