पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से विस्थापित मरहा गांव के 25 वर्षीय युवक अरविंद आदिवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना शनिवार, 21 मार्च को उस समय हुई जब वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल जा रहा था। अरविंद अपनी बाइक से ससुराल ‘बरहे’ जा रहा था। रास्ते में रक्सेहा के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अरविंद के सिर पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम हादसे के बाद डायल 112 की मदद से घायल अरविंद को पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे ग्वालियर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रविवार, 22 मार्च को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मुआवजे की राशि और शराब की लत मृतक के पिता लाले आदिवासी ने बताया कि टाइगर रिजर्व से विस्थापन के बदले अरविंद को 12.50 लाख रुपए का मुआवजा मिला था। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद उसे शराब की लत लग गई थी। परिजनों के अनुसार, ससुराल निकलने से पहले भी उसने शराब पी रखी थी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ पेशे से मजदूर अरविंद अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों (5 वर्षीय महेश, 4 वर्षीय राशि और 2 वर्षीय साक्षी) को छोड़ गया है। इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।
Source link