राज्यस्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में 52 जिलों के छात्र हुए शामिल: ग्वालियर में आयोजन, 24 छात्र फाइनल राउंड के लिए चयनित – Gwalior News

राज्यस्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में 52 जिलों के छात्र हुए शामिल:  ग्वालियर में आयोजन, 24 छात्र फाइनल राउंड के लिए चयनित – Gwalior News




राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर ग्वालियर के शिक्षा नगर में राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदेश के 52 जिलों से आए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें से 24 छात्र फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए। इस ओलंपियाड में कक्षा 2 से 5 तक के अंग्रेजी विषय के 208 टॉपर छात्र, उनके 208 मार्गदर्शी शिक्षक और 208 परिजन शामिल हुए। सभी जिलों के एपीसी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में की। इस दौरान कक्षा 2, 3, 4 और 5 के छात्रों की फाउंडेशन इंग्लिश लिटरेसी का सेमीफाइनल एग्जाम आयोजित किया गया। सेमीफाइनल में प्रत्येक कक्षा से 6-6 छात्रों का चयन किया गया, जिससे कुल 24 छात्र फाइनल स्टेज राउंड में प्रदर्शन करेंगे। यह अंतिम चरण का कार्यक्रम सोमवार, 23 मार्च को शिक्षा नगर में ही आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केंद्र से सहायक संचालक एकेडमिक साक्षी जैन, आरती त्रिपाठी, विनोद द्विवेदी, डॉ. विपिन वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ओलंपियाड का समापन 23 मार्च को परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में होगा।



Source link