MP News: सीएम मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर और गुना SP को हटाया, अब इन अफसरों को मिली कमान

MP News: सीएम मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर और गुना SP को हटाया, अब इन अफसरों को मिली कमान


Last Updated:

Sidhi Collector Guna SP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि नियुक्ति के साथ ही जिम्मेदारी भी तय हो जाती है. जो अधिकारी मैदान में अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाते, उन्हें वल्लभ भवन (मंत्रालय) में बैठा देना ज्यादा बेहतर है.

Zoom

सीएम मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर, गुना एसपी को हटाया.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही और जन शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, जबकि गुना के पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित सोनी को भी पद से हटाने के निर्देश जारी किए हैं.

वहीं, मध्य प्रदेश शासन की ओर से प्रशासनिक फेरबदल का आदेश भी जारी कर दिया गया है. 2017 बैच की IPS अधिकारी हितिका वसल को गुना जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है. इसके पहले वह इंदौर में तैनात थीं. वहीं, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा को सीधी का नया कलेक्टर नियुक्त कर दिया गया है.

जो जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, वो…
सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि नियुक्ति के साथ ही जिम्मेदारी भी तय हो जाती है. जो अधिकारी मैदान में अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाते, उन्हें वल्लभ भवन (मंत्रालय) में बैठा देना ज्यादा बेहतर है. ये फैसले आम जनता, जन प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों तथा जिला प्रशासन की विस्तृत समीक्षा के बाद लिए गए हैं.

जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक भी निलंबित
सीएम ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा, जनता की सेवा और प्रशासनिक सुशासन में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बता दें, गुना में एक कार तलाशी के दौरान मिली नकदी के हेर-फेर मामले में एसपी अंकित सोनी की भूमिका को यथोचित नहीं मानते हुए उन्हें हटाने का फैसला लिया गया है. वहीं, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक पीएस धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.



Source link