- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Woman Commission Chairman Accuses Government Suspended Special DG Sharma Not Allowed To Serve Notice
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा (फाइल फोटो)
- ओझा का कहा-आयोग में हर रोज उनके पास सात से आठ शिकायत आती हैं
एक ओर जहां सरकार महिला मुद्दों पर संवेदनशील होने का दावा करती है। इसके विपरीत जब महिला आयोग किसी आरोपी को नोटिस जारी करने का आदेश देती है, तो सरकार उसे रुकवा देती है। इस वजह से पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। यह आरोप महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने शुक्रवार को आयोग में मीडिया से चर्चा के दौरान लगाया।
उनका कहना है कि पत्नी के साथ मारपीट करने वाले निलंबित स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के संबंध में उन्होंने 5 अक्टूबर को उपस्थित होने पर नोटिस दिया था। आयोग के कर्मचारियों ने वह नोटिस तामील नहीं कराया। इस बारे में जब कर्मचारियों से कारण पूछा, तो आयोग कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश दिए हैं कि आयोग की अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा दिए जा रहे किसी भी आदेश का पालन नहीं करना है। यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक है। ओझा का कहा है कि आयोग में हर रोज उनके पास सात से आठ शिकायत आती हंै।