कटनी-जबलपुर बाईपास पर कार से 40 पेटी शराब पकड़ी: पटेरा शराब दुकान के गद्दीदार और ठेकेदार भी बने आरोपी, दो लोग गिरफ्तार – Damoh News

कटनी-जबलपुर बाईपास पर कार से 40 पेटी शराब पकड़ी:  पटेरा शराब दुकान के गद्दीदार और ठेकेदार भी बने आरोपी, दो लोग गिरफ्तार – Damoh News




दमोह कोतवाली पुलिस ने कटनी-जबलपुर बाईपास पर एक कार से 40 पेटी अवैध शराब जब्त की है। रविवार रात पुलिस ने इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि शराब ठेकेदार समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ठाकुर बाबा मंदिर के पास बाईपास पर जब कार (MP07CE5990) को रोका गया, तो तलाशी के दौरान उसमें 40 पेटी शराब भरी मिली। मौके से गिरधारी (सागर) और चंद्रभान (गढ़ाकोटा) को गिरफ्तार कर लिया गया। ठेकेदार और गद्दीदार भी फंसे पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पटेरा की सरकारी शराब दुकान के गद्दीदार जितेंद्र सिंह राजपूत और शराब ठेकेदार गोविंद भायल को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब और कार की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए है। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह अवैध खेप कहां खपाई जानी थी।



Source link