खरगोन10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीजी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में पिछले दिनों जली 8 से ज्यादा ईवीएम मशीनों की जांच के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने कोतवाली में आवेदन देकर एफआईआर की मांग की है। जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी व लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे गोविंद मुजाल्दा ने बताया कि 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अफसरों के माध्यम से खरगोन विधानसभा के स्ट्रांग रूम में आग लगने की सूचना मिली थी मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। यहां कांग्रेस ने ईवीएम मेें गड़बड़ी का आरोप लगाकर शिकायत की है। इसकी निष्पक्ष जांच होकर एफआईआर की जाए। डॉ. मुजाल्दा ने कहा स्ट्रांग रूम में पहली बार ईवीएम जली है। इससे लगता है कि यह तकनीकी कारणों से सुरक्षित नहीं है।