छतरपुर में पुलिस की गुंडों पर सख्ती, कराई परेड: हिस्ट्रीशीटर, जेल से छूटे अपराधियों को थानों में बुलाकर दिलवाई शांति की शपथ – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में पुलिस की गुंडों पर सख्ती, कराई परेड:  हिस्ट्रीशीटर, जेल से छूटे अपराधियों को थानों में बुलाकर दिलवाई शांति की शपथ – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक सख्त अभियान शुरू किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर गुंडा, निगरानी बदमाश, हिस्ट्रीशीटर और जेल से रिहा हुए अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अभियान के तहत, जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में चिन्हित बदमाशों को रविवार को थानों में बुलाया गया। यहां उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई और वर्तमान व्यवहार, सोशल मीडिया गतिविधियों, आने-जाने के स्थानों तथा कार्यशैली की जानकारी जुटाई गई। जेल में बंद या जिले से बाहर रहने वाले बदमाशों की भी जानकारी जुटाई। पुलिस ने सभी चिन्हित व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अशांति या दहशत फैलाने से बचें। अधिकारियों ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी से शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई। बदमाशों की जानकारी बीट और माइक्रोबीट पुस्तिका में अपडेट की गई। इसके साथ ही, नए चिन्हित लोगों के नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किए गए।



Source link