खरगोन जिले के गोगावा मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र यादव को भाजपा प्रदेश पिछड़ा मोर्चा आईटी सेल का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने की है।
.
यह खरगोन जिले से प्रदेश संगठन में पहली नियुक्ति मानी जा रही है। जितेंद्र यादव पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ की टीम में गोगावा मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
अपनी नियुक्ति के बाद जितेंद्र यादव ने कहा कि वे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वे सेल प्रभारी शैलेंद्र गुर्जर के साथ मिलकर सहभागिता करेंगे।