गणेश चौक वार्ड-9 में अतिक्रमण, सटोरियों की गतिविधि से परेशानी – rajgarh (MP) News

गणेश चौक वार्ड-9 में अतिक्रमण, सटोरियों की गतिविधि से परेशानी – rajgarh (MP) News



राजगढ़| गणेश चौक वार्ड-9 स्थित गणेश जी की छतरी के पास अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क किनारे चाय के ठेले पर लोगों का जमघट लगा रहता है, जहां सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां संचालित होने की भी शिकायत है। इससे रास्ता संकरा हो गया है और आए दिन दुर्घटना की स्थिति बन रही है, कई बार लोगों को बचकर निकलना पड़ता है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी है। रहवासियों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। -राम जानोरिया, रहवासी की रिपोर्ट।



Source link