Last Updated:
खबर है कि केकेआर जल्द ही हर्षित राणा के विकल्प की घोषणा कर सकता है. टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने भी हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बहुत जल्द नए खिलाड़ी का नाम घोषित किया जाएगा. तमिलनाडु के 18 साल के पेसर अंबरिश रामानुजम सुकुमार की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी शानदार है.
अंबरिश की हो सकती है केकेआर में एंट्री
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इससे पहले ही कई क्रिकेटर चोटिल हो रहे हैं, जिससे अलग-अलग टीमों के लिए यह बड़ी चिंता का कारण बन गया है. कई टीमें अब अपने चोटिल खिलाड़ियों के लिए विकल्प तलाशने में जुटी हैं. नए खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया जा रहा है, साथ ही नीलामी में अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों पर भी फिर से विचार किया जा रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमों के कई खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. सीएसके के नाथन एलिस, आरसीबी के जोश हेजलवुड, राजस्थान के सैम करन और केकेआर के हर्षित राणा व आकाशदीप इस सूची में शामिल हैं. खासकर कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी अब काफी कमजोर हो गई है. टीम के प्रमुख पेसर हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनके साथ-साथ अनुभवी आकाशदीप भी बाहर हो गए हैं, हालांकि उनकी चोट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
18 साल के युवा पेसर पर नजर
ऐसे में खबर है कि केकेआर जल्द ही हर्षित राणा या आकाशदीप के विकल्प की घोषणा कर सकता है. टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने भी हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बहुत जल्द नए खिलाड़ी का नाम घोषित किया जाएगा. इस स्थिति में एक युवा पेसर का नाम सामने आ रहा है, जिसे संभावित विकल्प माना जा रहा है. यह युवा क्रिकेटर हैं आर.एस. अंबरिश, जिनका पूरा नाम अंबरिश रामानुजम सुकुमार है. तमिलनाडु के 18 साल के इस पेसर की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी शानदार है. उनका जन्म 28 मई 2007 को हुआ था.
अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी के साथ खेला
आर.एस. अंबरिश ने 2026 के अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह आयुष मात्रे की कप्तानी वाली उस टीम का हिस्सा थे, जिसने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था. टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 4/29 और फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट शामिल हैं. बल्लेबाजी में भी उन्होंने 73 रन बनाए. आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बावजूद, अगर मौका मिला तो वह खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें