भोपाल, डिविजनल कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी: ईमेल में लिखा तमिल सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी पर से सीबीआई मुक़दमे हटाए – Bhopal News

भोपाल, डिविजनल कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी:  ईमेल में लिखा तमिल सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी पर से सीबीआई मुक़दमे हटाए – Bhopal News




भोपाल में संभागीय कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हर बार की तरह यह धमकी भी ईमेल के माध्यम से दी गई है। मेल में लिखा गया है कि डिविजनल कार्यालय में 15 छोटे-छोटे आरडीएक्स बम धमाकों के लिए तैयार हैं। दोपहर 1:15 बजे से पहले सभी को कार्यालय से बाहर कर दें। जानकारी के मुताबिक ईमेल में तमिल सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी पर से सीबीआई केस हटाए जाने की बात भी लिखी है। इस धमकी भरे ईमेल में तेलुगु फिल्म राजू वेड्स राम बाई की जमकर तारीफ भी की गई है। डॉग स्क्वायड की टीम सर्चिंग में जुटी वहीं धमकी भरे मेल की सूचना मिलने के बाद कोहेफिजा पुलिस सहित बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वायड की टीम सर्चिंग में जुट गई है। हालांकि अब तक की सर्चिंग में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस आईपी एड्रेस के आधार पर मेल भेजने वाली की तलाश कर रही है।



Source link