Even after the bill was submitted, they were asking for the amount, they were beaten for protesting, the couple accused the OIC and the constable | बिल जमा होने के बाद भी मांग रहे थे राशि, विरोध करने पर पीटा, दंपती ने ओआईसी और आरक्षक पर लगाए आरोप

Even after the bill was submitted, they were asking for the amount, they were beaten for protesting, the couple accused the OIC and the constable | बिल जमा होने के बाद भी मांग रहे थे राशि, विरोध करने पर पीटा, दंपती ने ओआईसी और आरक्षक पर लगाए आरोप


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Chhatarpur
  • Even After The Bill Was Submitted, They Were Asking For The Amount, They Were Beaten For Protesting, The Couple Accused The OIC And The Constable

छतरपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नौगांव क्षेत्र में रखवारा गांव के लोगों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के ओआईसी द्वारा अवैध वसूली को लेकर महिला व उसके पति के साथ मारपीट करने की शिकायत एसपी और कलेक्टर से कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर का बिल जमा होने के बाद भी विद्युत विभाग की टीम छापामार कार्रवाई करने के नाम पर अभद्रता करते हुए मारपीट की।

झूठे आरोप में फंसाने की धमकी भी दी
रखवारा गांव की अनीता कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह घर में अकेली थी। इस दौरान विद्युत विभाग के ओआईसी अमित पटेल, आरक्षक अनिल राजपूत सहित अपनी टीम के साथ उसके घर पहुंचे और बिल जमा न होने की बात कहते हुए अभद्रता करने लगे। इस बात का विरोध करने पर ओआईसी ने महिला उसका हाथ पकड़कर नीचे गिरा दिया और मारपीट कर दी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर उसका पति कमलेश अपने पड़ोसियों के साथ बचाव करने पहुंचा तो आरक्षक उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

वहां से जाने के दौरान ओआईसी ने पूरे परिवार को शासकीय कार्य में बाधा डालने के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विद्युत विभाग का कर्मचारी बलराम यादव गांव के लोगों से बिजली बिल के नाम पर अवैध वसूली करता है। ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए इन सभी पर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।



Source link