भोपाल एम्स में इफ्तार पार्टी पर हंगामा, बजरंग दल ने ‘शुद्धि’ के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा

भोपाल एम्स में इफ्तार पार्टी पर हंगामा, बजरंग दल ने ‘शुद्धि’ के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा


Last Updated:

Bhopal AIIMS Protest News: भोपाल एम्स में बजरंग दल और विश्व हिंदू प्रदर्शन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. मामला इफ्तार पार्टी से जुड़ा है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भोपाल एम्स में इफ्तार पार्टी हुई है. कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया.

Zoom

भोपाल एम्स के बाहर प्रदर्शन.

Bhopal News: भोपाल एम्स के मेन गेट पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का मुख्य कारण बीते दिनों एम्स परिसर में आयोजित की गई रोजा इफ्तार पार्टी को बताया जा रहा है. संगठनों का आरोप है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में इस्लामी धार्मिक आयोजन की अनुमति दी गई, यह गलत है.

कन्या पूजा और हनुमान चालीसा पाठ
हिंदू संगठनों ने नवरात्रि के दौरान भोपाल एम्स परिसर में कन्या पूजन और हनुमान चालीसा पाठ किया. उन्होंने कहा कि परिसर की ”शुद्धि” के लिए धार्मिक पाठ कराया गया है. भले ही प्रशासन ने तीन नंबर गेट बंद कर दिया, लेकिन कुछ बजरंगी अंदर पहुंचकर पाठ कर रहे हैं. गेट के बाहर यहां भी सामूहिक पाठ किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, “जिहाद बंद करो”, “अस्पतालों का इस्लामीकरण बंद हो” और “इस्लामी जिहाद का विरोध करो”.

रामनवमी पर आयोजन क्यों नहीं?
प्रदर्शनकारियों ने एम्स प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जो सरकारी अस्पताल के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के खिलाफ है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब रामनवमी, नवरात्रि या अन्य हिंदू त्योहारों पर कोई विशेष आयोजन की अनुमति नहीं मिलती, तो इफ्तार पार्टी कैसे संभव हुई?





Source link