MI फैंस की बढ़ी धड़कनें, बुमराह हो गए चोटिल? आईपीएल से ठीक पहले पहुंचे COE

MI फैंस की बढ़ी धड़कनें, बुमराह हो गए चोटिल? आईपीएल से ठीक पहले पहुंचे COE


होमखेलक्रिकेट

MI फैंस की बढ़ी धड़कनें, बुमराह हो गए चोटिल? आईपीएल से ठीक पहले पहुंचे COE

Last Updated:

Jasprit Bumrah reached BCCI Coe before ipl 2026: आईपीएल 2026 से पहले आई एक खबर ने मुंबई इंडियंस के फैंस की धड़कनें बढ़ाने का काम किया है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली इस टीम के बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं. बड़ा सवाल यह है कि क्या बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिस वजह से वो बेंगलुरु पहुंचे हैं?

Zoom

आईपीएल से ठीक पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे जसप्रीत बुमराह.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है, लेकिन मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक अपनी टीम से नहीं जुड़े हैं. 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से ठीक पहले एक खबर ने मुंबई इंडियंस के फैंस के बीच खलबली मचा दी है. दरअसल, खबर है कि बुमराह टीम से जुड़ने से पहले बेंगलुरु में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) पहुंचे हैं. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर बुमराह को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. फैंस यह चिंता जाहिर कर रहे हैं कि कहीं बुमराह फिर से तो चोटिल नहीं हो गए.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह फिलहाल कर्नाटक (बेंगलुरु) के सेंटर में ही हैं और अभी तक अपनी टीम के कैंप से नहीं जुड़े हैं. रिपोर्ट में कहा गया, ‘अभी यह पक्का नहीं है कि बुमराह वहां किसी चोट की वजह से गए हैं या सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए. लेकिन वह फिलहाल टीम से नहीं जुड़े हैं.’ हाल ही में मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया था कि वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को थोड़ा ज्यादा आराम दिया गया है. भारत ने 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

आईपीएल से ठीक पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे जसप्रीत बुमराह.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link