Wheat-gram is expected to be harvested from October 15, due to deterioration of soybean crop, the field is vacant soon, farmers started preparing the field for Rabi crop | 15 अक्टूबर से गेहूं-चने की बाेवनी होने की उम्मीद, सोयाबीन की फसल खराब होने से जल्दी खेत खाली, किसान तैयार करने लगे रबी फसल के लिए खेत

Wheat-gram is expected to be harvested from October 15, due to deterioration of soybean crop, the field is vacant soon, farmers started preparing the field for Rabi crop | 15 अक्टूबर से गेहूं-चने की बाेवनी होने की उम्मीद, सोयाबीन की फसल खराब होने से जल्दी खेत खाली, किसान तैयार करने लगे रबी फसल के लिए खेत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Wheat gram Is Expected To Be Harvested From October 15, Due To Deterioration Of Soybean Crop, The Field Is Vacant Soon, Farmers Started Preparing The Field For Rabi Crop

होशंगाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में इस बार रबी फसल (गेहूं, चना) की बाेवनी का काम 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। पिछले साल नवंबर में बोवनी शुरू हुई थी। इस बार 15 दिन पहले बोवनी शुरू हाे जाएगी। कारण- साेयाबीन की फसल खराब होने से जल्दी खेत खाली हो गए हैं। किसानों ने अगली फसल की तैयारी शुरू कर दी है। किसान बाेवनी करने से पहले यूरिया खाद सहित अन्य सामग्री लेने पहुंच रहे हैं। जिले में प्रति एकड़ पर दाे बाेरी यूरिया दिया जा रहा है।

नहर से सिंचाई करने वाले किसानों को करना होगा इंतजार, जिनके पास संसाधन उन्हाेंने शुरू किया पलेवा

इस बार बाढ़ और कीट व्याधि के कारण सोयाबीन की फसल खराब होने के कारण किसानों के खेत जल्दी खाली हो गए हैं। अब किसान इनको गेहूं और चना के लिए तैयार कर रहे हैं। इसके लिए खेतों को बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि नहर से सिंचाई करने वाले किसानों को नहर खुलने का इंतजार करना होगा। वहीं जिन किसानों के पास संसाधन है उन्होंने अब पलेवा करना शुरू कर दिया है। हालांकि मावठा गिरने अभी जमीन नरम बनी है। उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में इस बार चने का रकबा बढ़ने की संभावना है। वहीं गेहूं का रकबा ज्यादा कम नहीं होगा। किसान खाली खेतों में अभी से वह बोवनी करने के लिए तैयारी शुरू कर रहे हैं। इस बार बारिश के कारण सोयाबीन की फसल खराब हो गई। इस कारण खेत जल्दी तैयार होने लगे हैं।

जल उपयाेगिता समिति की बैठक 13 काे, तब तय हाेगा गेहूं काे तवा बांध से पानी कब कितना देना है

गेहूं के लिए इस बार पानी कब कितना दिया जाएगा यह 13 अक्टूबर काे तय हाेगा। जल उपयाेगिता समिति की बैठक 13 अक्टूबर मंगलवार काे हाेगी। इसमें तवा बांध परियाेजना के अधिकारी, कृषि अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी माैजूद रहेंगे। जिले में गेहूं फसल की बाेवनी के लिए इस बार जल्द पानी देने का निर्णय हाे सकता है।

पिछले साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पानी दिया गया था। इस बार पानी 20 अक्टूबर के आसपास दिया जा सकता है। इसके लिए बैठक हाे रही है। तवा बांध परियाेजना के अधिकारी आईडी कुमरे ने बताया कि पानी कब देना है इसे लेकर 13 काे जल उपयाेगिता समिति की बैठक हाेगी। बैठक में जाे तय हाेगा उस दिन से पानी दिया जाएगा। पहले हरदा के लिए पानी दिया जाता है। इधर कृषि उप संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं का रकबा 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा रहेगा।



Source link