Last Updated:
Sagar Wife Murder News: पुलिस जांच के बाद सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या की साजिश थी. इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड खुद मृतिका का पति डॉक्टर नीलेश कुर्मी निकला. आरोप है कि उसने ही कार में
सागर में महिला की मौत का बड़ा खुलासा.
Sagar News: सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र स्थित चनाटौरिया टोल प्लाजा के पास कार में आग लगने की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शनिवार (21 मार्च) सुबह चलती कार में आग लगने से 38 वर्षीय सीमा कुर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. हैरानी की बात यह रही कि कार में मौजूद उनके पति और दो अन्य साथी पूरी तरह सुरक्षित रहे, जिससे घटना पर शुरू से ही संदेह बना हुआ था.
पति ने खुद लगाई थी आग!
पुलिस जांच के बाद सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या की साजिश थी. इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड खुद मृतिका का पति डॉक्टर नीलेश कुर्मी निकला. आरोप है कि उसने ही कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, जिससे उसकी पत्नी जिंदा जल गई और उसकी मौत हो गई.
अफेयर की वजह से कत्ल!
एएसपी सागर लोकेश कुमार सिन्हा के अनुसार, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि डॉक्टर नीलेश कुर्मी का एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी कारण वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था. इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जो इस घटना से पहले भी हुआ था.
घटना से पहले भी हुई थी लड़ाई
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन विवाद के दौरान नीलेश ने अपनी पत्नी का गला दबाने की कोशिश की, जिससे वह अचेत हो गई. इसके बाद उसने अपने दो साथियों, रामकृष्ण और शुभम को बुलाया और पत्नी को इलाज के बहाने कार से गढ़ाकोटा से सागर ले जाने का नाटक किया. रास्ते में चनाटौरिया टोल प्लाजा के पास आरोपी ने कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. इस घटना में सीमा कुर्मी गंभीर रूप से जल गईं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनकी मौत घर में ही हो गई थी या आग लगने के बाद हुई. इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा.
पुलिस ने घर की ली तालाशी
पुलिस ने आरोपी पति डॉ. नीलेश कुर्मी को हिरासत में लेकर उसके घर की भी तलाशी ली है, जहां से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं. साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं, जिनके आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें