मेले में महिलाओं का वीडियो वायरल करने पर कार्रवाई – rajgarh (MP) News

मेले में महिलाओं का वीडियो वायरल करने पर कार्रवाई – rajgarh (MP) News



भास्कर संवाददाता | राजगढ़ महिलाओं की निजता से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 22 मार्च को एक अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी पर “बबलू तंवर” द्वारा ऐसा वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें राजगढ़ मेले में महिलाएं वॉशरूम की ओर जाती हुई दिखाई दे रही थीं। वीडियो को महिलाओं की गरिमा और निजता के विपरीत पाए जाने पर, बिना औपचारिक शिकायत के ही पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान ग्राम पाटरी निवासी बबलू तंवर के रूप में हुई। थाना कालीपीठ पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में लेकर उसके मोबाइल की जांच की, जिसमें पाया गया कि उसने संबंधित वीडियो और अपनी इंस्टाग्राम आईडी हटा दी है। कार्रवाई के बाद युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।



Source link