विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर 24 मार्च मंगलवार को पन्ना जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त भारत की दिशा में पहल की। इस दौरान अस्पताल में भर्ती 5 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं, ताकि उनके स्वास्थ्य सुधार में गति आ सके। जिला चिकित्सालय में पदस्थ टीकाकरण प्रभारी डॉ. पी.के. गुप्ता ने लोगों को सचेत किया। उन्होंने बताया कि 14 दिनों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी टीबी का लक्षण हो सकती है। ऐसी स्थिति में इसे नजरअंदाज न करें और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचें। विभाग ने स्पष्ट किया कि टीबी की जांच से लेकर उपचार और दवाओं तक की सभी सुविधाएं पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, उपचार का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर सरकार द्वारा मरीजों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। विभाग ने समय पर सही इलाज को टीबी को हराने का एकमात्र उपाय बताया। तस्वीरें देखिए…
Source link