हरदा में नवदीक्षित मुनि गौरव सागर महाराज का भव्य स्वागत: मुक्तागिरि में मिली दीक्षा के बाद पदविहार पर निकले, महावीर जयंती के बाद संघ में होंगे शामिल – Harda News

हरदा में नवदीक्षित मुनि गौरव सागर महाराज का भव्य स्वागत:  मुक्तागिरि में मिली दीक्षा के बाद पदविहार पर निकले, महावीर जयंती के बाद संघ में होंगे शामिल – Harda News




हरदा में नव दीक्षित मुनि श्री 108 गौरव सागर महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। दिगम्बर जैन समाज के सदस्यों ने हरदा डबल फाटक के समीप अजमेरा दाल मिल पर मुनि श्री के चरण पखारे। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ उन्हें स्थानीय खेड़ीपुरा स्थित प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर लाया गया। समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि मुनि श्री गौरव सागर महाराज को गत माह जैन तीर्थ मुक्तागिरि में जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की गई थी। यह दीक्षा आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज द्वारा ब्रह्मचारी भाइयों को दी गई थी। आचार्य श्री के आदेश का पालन करते हुए, मुनि श्री गौरव सागर अब सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र की ओर पद विहार कर रहे हैं। महावीर जयंती के बाद वे मुनि श्री 108 संभव सागर महाराज जी के संघ में शामिल होंगे। मुनि श्री के पद विहार के दौरान नीलेश अजमेरा, राहुल रपरिया, राजकुमार कठनेरा, हर्षित जैन, गर्वित जैन, पावन रपरिया, प्रदीप अजमेरा, राजीव जैन, राहुल जैन और मनोज पुजारी सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।



Source link