जनसुनवाई में अजब-गजब नजारा! घोड़ी से पहुंचा ग्रामीण, बोला- साहब जानवरों की जमीन वापस दिला दो

जनसुनवाई में अजब-गजब नजारा! घोड़ी से पहुंचा ग्रामीण, बोला- साहब जानवरों की जमीन वापस दिला दो

होमवीडियोमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में अजब-गजब नजारा! घोड़ी से पहुंचा ग्रामीण, बोला- साहब जानवरों की जमीन वापस दिला दो

X

जनसुनवाई में अजब-गजब नजारा! घोड़ी से पहुंचा ग्रामीण, बोला- साहब जानवरों की जमीन वापस दिला दो

arw img

रिपोर्ट- सुधीर जैन, रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में जनसुनवाई में एक अजब-गजब नजारा देखने को मिला. एक परेशान ग्रामीण अपनी घोड़ी बुलबुल को लेकर जनसुनवाई में पहुंचा. उसने गांव की चरनोई की जमीन पर अतिक्रमण की समस्या अधिकारियों के सामने रखी. उसने जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीण ने न्यूज 18 से कहा कि उसका मन व्यथित है और यह व्यथा इन जानवरों की है. अब ये जाएं तो कहां जाएं. लोग अपने स्वार्थ के लिए इन्हें पाल लेते हैं और जब इनका काम निकल जाता है, तो इन्हें छोड़ देते हैं. 20-25 साल पहले यह स्थिति थी कि गांव के बीच में एक पट्टी थी, जहां सभी जानवर रहते थे और वहीं चरते थे. अब उस जमीन पर अतिक्रमण से पशुओं को चारा नहीं मिल रहा है. सभी गांवों में पशुओं की चरागाह की जमीन पर अतिक्रमण कर खेती हो रही है. इनके चरने की जगह खत्म हो गई है. उन्हें जानवरों के चरने की जमीन वापस चाहिए.

Source link