- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Rajasthan Royals, Kal Somani, IPL 2026, Rajasthan Royals Owner, IPL Team Sale, RR Ownership, IPL News Hindi, Cricket News, Rajasthan Royals Deal, IPL Franchise News
स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिल गए हैं। पिछले कुछ महीनों से चली आ रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार 1.63 बिलियन डॉलर यानि करीब 15,289 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ राजस्थान रॉयल्स की बिक्री फाइनल हो गई है।
अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने फ्रेंचाइजी के लिए ये सबसे बड़ी बोली लगाई है, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश जगत का बड़ा नाम हैं और उन्होंने एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में कई वैश्विक कंपनियां खड़ी की हैं। इस डील के साथ उनका खेल जगत में निवेश और मजबूत हो गया है।

RR 24 गुना ज्यादा में बिकी 2008 में जब राजस्थान रॉयल्स को खरीदा गया था, तब इसकी कीमत सिर्फ 67 मिलियन डॉलर थी, जो उस समय लगभग ₹260-270 करोड़ के आसपास बैठती थी। अगर उसी 67 मिलियन डॉलर को आज की वैल्यू में देखा जाए, तो यह करीब ₹628 करोड़ बनता है।
अब 2026 में यही फ्रेंचाइजी करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग ₹15,289 करोड़) में बिकी है। यानी, मौजूदा वैल्यू की तुलना 2008 की आज की कीमत (₹628 करोड़) से करें, तो राजस्थान रॉयल्स की कीमत में करीब 24 गुना का उछाल आया है।
ये चार ग्रुप फाइनल बिडिंग में शामिल थे 1. आदित्य बिरला और डेविड ब्लिट्जर – बिग बिजनेस टाइकून आदित्य बिरला ग्रुप अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर के साथ मेजर स्टेक खरीदना चाहते थे।
2. काल सोमानी, वॉल्टन व ललित मोदी के साथ – यूएस बेस्ड काल सोमानी वालमार्ट फाउंडर सैम वाल्टन के बेटे रोब वाल्टन व ललित मोदी के साथ स्टेक खरीदना चाहते थे। सोमानी का पहले से ही RR में स्टेक है।
3. टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप – बेनेट एंड कोलमैन कं. लि. RR की फाइनल बिडर में शामिल है। टाइम्स इंटरनेट के वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी इसमें शामिल हैं।
4. डार्क होर्स कैपरी ग्लोबल – अंतिम बिडर है कैपरी ग्लोबल। ये मुंबई की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। इसके फाउंडर राजेश शर्मा हैं। डब्ल्यूपीएल में यूपी वारियर्स व आईएलटी20 में शारजाह वारियर्स की ऑनर है।
