.
ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।
1. नारायण साईं की फैमिली कोर्ट में पेशी
दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण सांई को सोमवार को इंदौर फैमिली कोर्ट में पेश किया गया। उनकी पत्नी जानकी द्वारा दायर भरण-पोषण और तलाक प्रकरण में करीब एक घंटे से अधिक समय तक सुनवाई चली। पढ़ें पूरी खबर…
2. खजराना गणेश मंदिर पुजारी पर पत्नी के आरोप

खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार की बहू इंदिरा भट्ट ने अपने पति पुनीत भट्ट और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन में दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और घर से निकालने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…
3. ब्रेन डेड युवक का अंगदान: 67वां ग्रीन कॉरिडोर बना
शुजालपुर के रहने वाले अनुपम नालमे (34) के ब्रेन डेड होने के बाद उसके परिवार ने अंगदान का फैसला लिया। मंगलवार को बने 67वें ग्रीन कॉरिडोर के जरिए लिवर और दोनों किडनी तीन मरीजों को ट्रांसप्लांट की गईं। पढ़ें पूरी खबर…
4. बिल्डर को धमकी मामले में जेल से शूटर गिरफ्तार
तीन दिन पहले बिल्डर व कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बदमाश मनीष जांगिड़ को अशोक नगर (गुना) की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…
5. नगर निगम का बजट 28 मार्च को
नगर पालिका निगम परिषद का बजट सम्मेलन 28 मार्च को होगा। श्री अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन निगम मुख्यालय में सुबह 11 बजे सभी इकट्ठा होंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम परिषद का ई-बजट पेश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
6. गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद दूसरी मंजिल से छलांग लगाई
सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार देर शाम हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद नशे में धुत एक युवक सुरूप मेघवाल ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
7. दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत- TI देर रात कॉल करते हैं

सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाए जाने का मामला सामने आया है। कनाड़िया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचकर एमजी रोड थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
8. ठेला हटाने पहुंची निगम टीम से विवाद

हीरानगर थाना क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार द्वारा हंगामा और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…
9. बेसमेंट में दुकानों पर सख्ती, 39 को नोटिस
शहर में बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के बजाय व्यवसायिक गतिविधियों के लिए करने वालों पर नगर निगम सख्ती बरत रहा है। इसको लेकर निगम द्वारा लगातार सर्वे और कार्रवाई की जा रही है। जिन भवनों में बेसमेंट का गलत उपयोग पाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
10. देर रात दो जगह आग, दमकल ने पाया काबू

सोमवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना देवगुराडिया के पास बिचोली हप्सी स्थित एक पशु आहार फैक्ट्री में हुई, जबकि दूसरी आग लसूड़िया इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में लगी। पढ़ें पूरी खबर…