Last Updated:
IPL 2026 Injury Replacement: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले चोटिल आकाशदीप और जैक एडवडर्स की जगह सौरभ दुबे और डेविड पेन को शामिल किया है.
आकाशदीप और एडवडर्स की जगह दुबे और पेन विकल्प
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है, इससे पहले फ्रेंचाइजी ने ढीले पुर्जों को कसना शुरू कर दिया है. कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. केकेआर ने तेज गेंदबाज आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे को स्क्वॉड में शामिल किया है तो सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्डस के स्थान पर डेविड पेन को साइन किया है.
भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं. वह बेंगलुरू में उत्कृष्टता केंद्र यानी CoE में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे. आईपीएल मीडिया बयान में कहा गया:
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ केकेआर में आकाश की जगह लेंगे. वह 30 लाख रुपये में केकेआर से जुड़ेंगे.
सौरभ और जैक एडवर्डस के बारे में जानिए
विदर्भ के 28 साल के सौरभ ने अभी आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है. वह पहले एसआरएच का हिस्सा थे. इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पेन को एसआरएच ने जैक एडवडर्स की जगह लिया है जो पैर की चोट के कारण बाहर हैं, उन्हें पहले एसआरएच ने तीन करोड़ रूपये में खरीदा था. वह डेढ करोड़ रूपये में एसआरएच से जुड़ेंगे.
(एजेंसी से इनपुट के साथ)
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें